इंदौर में 9वीं कक्षा के छात्र वेदांत ने की आत्महत्या।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाले नौवीं कक्षा के एक छात्र ने रविवार रात को सुसाइड कर लिया। पिता पूजन सामग्री लेकर घर लौटे, तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका हुआ पाया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।एरोड्रम पुलिस के मुताबिक नगर निगम में दैनिक वेतन कर्मचारी राजेश त्रिवेदी एरोड्रम रोड पर अहिल्या नगर में रहते हैं। उनका 15 साल का बेटा वेदांत रविवार दोपहर मौसी के घर गया था,वहां से वो शाम को घर लौटा।करीब 9 बजे उसने अपने पिता से सोमवार को शिव पूजन के लिए केले और बेलपत्र लाने को कहा। जब पिता सामान लेकर लौटे, तो वेदांत खिड़की पर बंधे फंदे पर लटका मिला। घटना के समय उमा ऊपर के कमरे में सो रही थी। थोड़ी देर पहले तबीयत खराब होने के कारण वेदांत ने उन्हें दवाई दी थी और फिर नीचे चला आया था।

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें