विश्व हिंदू परिषद् मालवा प्रांत बैठक में कृष्णकुमार वर्मा जिला अध्यक्ष मनोनीत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व हिंदू परिषद् मालवा प्रांत की बैठक रतलाम में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की आगामी योजनाओं को लेकर रूपरेखा प्रस्तुत की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाहक विनीत नवाथे ने संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में विहिप प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रांत अध्यक्ष मुकेश जैन एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हिंदुत्व एवं समाज हित में कार्य करने वाले पदाधिकारियों के नवीन दायित्व की घोषणाएं की गईं। इंदौर विभाग के जिला जगन्नाथ में श्री कृष्णकुमार वर्मा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस तीन दिवसीय बैठक में संघ के आगामी शताब्दी वर्ष समारोह के वृहद एवं विभिन्न आयोजन की जानकारी एवं विहिप द्वारा समाज में सकल हिंदू समाज को सशक्त करने हेतु आगामी क्रियाकलापों एवं क्रियान्वयन पर रूपरेखा सुनिश्चित की गई। 

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें