महालक्ष्मी नगर: हादसे का इंतजार !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर। नगर निगम इंदौर में अधिकारियों की लापरवाही इस कदर हावी है कि किसी भी काम की ओर तब तक ध्यान नहीं दिया जाता,तब तक कि कोई बड़ा हादसा न घटित हो जाए, जिसके बाद ही कुंभकर्णी नींद में सोने वालों की नींद खुलती है, इसका एक ज्वलंत उदाहरण महालक्ष्मी नगर क्षेत्र स्थित सन सिटी से भुवन्स स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर देखा जा सकता है जहां इस सड़क पर पड़ने वाले नाले की रोड तरफ़ से खुदाई करके छोड़ दिया गया है, जो कि कभी भी किसी दुर्घटना की वजह बन सकता है, यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है। निपानिया की ओर जाने हेतु रहवासियों की आवाजाही अब इस रोड पर बढ़ गई है,जिसके चलते सड़क पर ट्रैफिक भी बढ़ गया है, इसके अनुरूप सड़क की चौड़ाई अपेक्षाकृत कम है, कई बार रात में स्ट्रीट लाइट भी बंद होने की स्थिति में रोड पर अंधेरा पसरा रहता है, ऐसी परिस्थितियों में थोड़ी सी भी चूक होने पर कभी भी किसी राहगीर के साथ दुर्घटना घटित हो सकती है और गाड़ी सहित नाले में गिरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता,परंतु ऐसा प्रतीत होता है कि शायद जिम्मेदार लोग भी इसी समय के इंतजार में बैठे हुए हैं कि जब कोई बड़ी दुर्घटना होगी, तब इस ओर ध्यान दिया जाएगा।निगम की उदासीनता किसी भी दिन दुर्घटना का कारण बन सकती है अतः अधिकारियों को समय रहते इस समस्या का समाधान करना नितांत आवश्यक है क्योंकि जरा सी भी चूक वाहन चालक को वाहन सहित सीधे नाले की गहराई में ले जा सकती है।

इस संबंध में स्थानीय पार्षद संगीता महेश जोशी से बाद की गई तो उनका कहना था कि इस संबंध में संबंधित निगम अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, साथ ही अनेकों बार इस विषय को जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है,लेकिन फिर भी अभी तक नागरिक सुरक्षा हेतु निगम अधिकारियों द्वारा इस ओर समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है।”

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें