अंतरिक्ष फतह करने के बाद ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्ला पहली बार भारत पहुंचे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: अंतरिक्ष फतह करने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्ला पहली बार भारत पहुंचे. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने उनका स्‍वागत किया. इस दौरान शुभांशु का परिवार भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रहा. साथ ही बड़ी संख्‍या में लोग भी उनके स्‍वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. एयरपोर्ट से बाहर आते ही शुभांशु का जोरदार स्वागत किया गया. शुक्‍ला नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुभांशु शुक्ला अपने गृह नगर लखनऊ जाएंगे.
दिल्‍ली एयरपोर्ट से मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और केंद्रीय राज्‍य मंत्री जितेंद्र सिंह शुभांशु शुक्‍ला के साथ बाहर निकले. इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ पकड़कर के शुभांशु शुक्‍ला का स्‍वागत किया.

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें