एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 474 ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त होते होते बची।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर। बैंगलोर से ग्वालियर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 474 लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच गई। यह फ्लाइट दो बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड होती है। प्लेन में बैठे यात्रियों के अनुसार जिस समय यह लैंड हुई उस समय तकनीकी खराबी के चलते प्लेन पूरी तरह लड़खड़ा गया। एक तरफ प्लेन झुकने से प्लेन में बैठे सभी यात्री घबरा गए,प्लेन को फिर से उड़ाया गया और कुछ समय बाद वापस लैंडिंग की गई,इतने समय तक यात्रियों की जान संकट में बनी रही।

बैंगलोर से ग्वालियर के लिए एयर इंडिया की बोइंग फ्लाइट दो बजे ग्वालियर लैंड होती है। आज शनिवार को लैंडिंग के समय प्लेन में कोई तकनीकी खराबी आ गई,जिसकी वजह से लैंडिंग के समय प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह लड़खड़ाने लगा। प्लेन में बैठे यात्रियों ने बताया कि इतनी तेजी से हलचल हुई कि सभी यात्री घबरा गए। प्लेन को फिर से टेकऑफ किया और कुछ समय बाद में फिर से जब लैंडिंग हुई,वह लैंडिंग भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं थी, उस समय भी प्लेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी।

यात्रियों के अनुसार पायलट ने इतनी खतरनाक लैंडिंग की जिस समय प्लेन जमीन से टकराया प्लेन की स्पीड बहुत तेज थी और प्लेन हादसे का शिकार होते होते बच गया। प्लेन को फिर से टेकऑफ करने के बाद जब दोबारा से लैंड किया गया ,उस समय भी प्लेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी।

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें