
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर में शुमार इंदौर में कुत्तों के आतंक से लोग भयभीत और बेबस हैं। इंदौर के महालक्ष्मी नगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह सैर करने वाले लोगों को और स्कूल जाने वाले बच्चों को कुत्तों के आतंक का लगातार सामना करना पड़ता है,वहीं शाम होते ही कुत्तों के झुंड सड़कों पर निकल आते हैं, जिससे लोगों, खासकर बच्चों और छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है,जहां एक ओर सुबह शाम सड़कों पर आवारा कुत्तों के झुंड मौत का साया बनकर घूमने लगते हैं और मोटर साइकल पर आने जाने वाले लोगों पर लपकते हैं,जिससे लोग घबराकर भागते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। क्षेत्र में बच्चों पर लगातार हो रहे कुत्तों के हमले सामने आ रहे हैं फिर भी प्रशासन इस ओर से पूरी तरह से अनजान बना हुआ है।
महालक्ष्मी नगर के अलावा संपूर्ण शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कई लोगों के साथ अनहोनी हो चुकी है,जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं,पर प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है।
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









