विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा इंदौर में निकाली गई भव्य एवं ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा जनकल्याण के उद्देश्य एवं समाज में धर्म की अलख जगाने और युवाओं को धर्म के प्रति प्रेरित करते हुए, व्यसनों से दूर रहने के व्यापक संदेश के साथ ही सामाजिक समरसता के भाव को लेकर भव्य एवं ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा आयोजित की गई। इंदौर के दशहरा मैदान से चलकर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग,उज्जैन तक कांवड़ यात्रा निकाली गई।

 इस विशाल कांवड़ यात्रा में हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए,वहीं दुर्गा वाहिनी की मातृशक्ति द्वारा भी बड़ी संख्या में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए शस्त्र कला का प्रदर्शन किया गया। इस यात्रा में बच्चे,युवा सहित बड़ी संख्या में शामिल कांवड़ियों द्वारा तेज़ वारिस,उमस भरी चिलचिलाती धूप,कंकर पत्थरों के बीच निर्माणाधीन मार्गों सहित अनेक विपरीत परिस्थितियों में भी बिना विचलित हुए हर्षोल्लास के साथ भक्ति में लीन होकर कांवड़ यात्रा पूर्ण की गई, यात्रा की भव्यता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे।

14 से 16 जुलाई तक निकली इस कांवड़ यात्रा में मालवा प्रान्त संगठन मंत्री खगेन्द्र जी भार्गव, इंदौर विभाग संगठन मंत्री अभिषेक उदेनिया, विभाग मंत्री यज्ञेश राठी, विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर,विभाग सह संयोजक अविनाश कौशल,पप्पू कोचले, संतोष वर्मा, विभाग सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार वर्मा,दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति संध्या सोनी, प्रांत संयोजिका आरती जायसवाल, स्वाति मालवीय, जिला मंत्री अंकित मौर्य,अनिल पाटिल,जिला सह मंत्री विजय पटैल,जिला संयोजक लक्की रघुवंशी,जिला मंत्री भूपेश सोनी, सागर सोनी, जयेश मौर्य, मोनू श्रीवास, रघुवीर गुर्जर, राकेश चौहान,विवेक शर्मा, अमर गुर्जर, विजय यादव सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होते हुए धर्मलाभ लिया गया।

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें