इंदौर के खजराना में पुलिस कर्मी की डंडों से पिटाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नशे की हालत में महिला के घर घुसे 
एसआई सुरेश बुनकर को भीड़ ने घेरा, 
डंडों से की पिटाई,कपड़े उतारे और पोल
से बांधने की कोशिश, पुलिस पर भी जनता
का फूटा गुस्सा।

इंदौर। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 6 बजे महिलाओं ने एक एसआई की जमकर पिटाई कर दी। उसे डंडों से पीटा। बिजली के पोल से बांधने और कपड़े उतारने की भी कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, एसआई सुरेश बुनकर खेड़ी इलाके में एक महिला के घर में था। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। इस दौरान सुरेश उसके संपर्क में आया और पिछले दो माह से वह महिला के घर आना-जाना कर रहा था। आज महिला के परिजन और पड़ोसियों ने उसे घर से पकड़ लिया।

लोगों का आरोप है कि सुरेश नशे में गालियां दे रहा था। उसकी आपत्तिजनक हालत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पिटाई कर दी।

पुलिस ने फोर्स बुलाकर एसआई सुरेश को भीड़ से निकाला। पुलिस ने इस मामले में पिटाई करने वाली कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है।

पहले भी एसआई से हो चुकी मारपीट- एसआई सुरेश बुनकर पहले भी विवादों में रहा है। दो साल पहले लसूड़िया इलाके में सिंगापुर टाउनशिप के पास नशे की हालत में ड्यूटी के दौरान उसका कुछ युवाओं से विवाद हो गया था। युवाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान बुनकर को काफी चोटें आई थीं। एसआई युवाओं को धमका रहा था, जिस पर विवाद हुआ था। बाद में लसूड़िया पुलिस ने युवाओं पर केस दर्ज किया और इलाके में उनका जुलूस निकाला था।

 
Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें