भोपाल: राजधानी भोपाल के क्लबों और पबों में चल रहे नशे के कारोबार और यौन शोषण का नेटवर्क सामने आया है। आरोपियों के मोबाइल में कई युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले, जिनसे दुष्कर्म किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह क्लबों व पबों में आने वाली युवतियों को नशे का आदी बनाकर उनसे दुष्कर्म को अंजाम देते थे। राजस्थान से ड्रग लाकर भोपाल में खपा रहे थे।
ड्रग तस्करों के एक गिरोह की धरपकड़ के बाद भोपाल के क्लबों और पबों में चल रहे नशे के कारोबार और यौन शोषण का नेटवर्क सामने आया है। इसके तार हिंदू लड़कियों(भोपाल हिंदू युवतियां दुष्कर्म मामले) से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के मुस्लिम युवाओं के गिरोह से भी जुड़ रहे हैं।
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









