इंदौर। शहर में जनता ट्रैफिक जाम से त्रस्त है वहीं कुछ बस संचालकों की मनमानी के कारण लोगों को अमूमन रोज ही ट्रैफिक जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ता है।
शहर के तीन इमली क्षेत्र में ट्रैफिक का बहुत दबाव रहता है, लेकिन चौराहे के पास स्थित गजराज ट्रेवल्स द्वारा रोड पर ही स्टैंड बना लेने के चलते रोज शाम को जाम लगता है जिससे आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, रोड पर ही बस स्टैंड बनाकर यातायात बाधित करने वाले गजराज ट्रेवल्स के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस के द्वारा कड़ी कार्यवाही करने की जरूरत है, तब ही इनकी मनमानी पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
(सड़क पर ही बस,लोडिंग रिक्शे,ऑटो रिक्शों की पार्किंग).
गजराज ट्रेवल्स के संचालकों की मनमानी का हाल यह है कि रोड पर ही लोडिंग गाड़ियों से माल चढ़ाने-उतारने का काम किया जाता है और लोडिंग रिक्शे सड़क पर चाहे जहां मनमाने ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं। इसके अलावा गजराज ट्रेवल्स की बसों के द्वारा अवैध ढंग से सामान का परिवहन किया जा रहा है, जिसके लिए आरटीओ को संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। जहां एक ओर बसों में ज्वलनशील तरल पदार्थों का परिवहन प्रतिबंधित है,वहीं गजराज ट्रेवल्स की बसों में ड्रमों में भरकर तरल पदार्थों का परिवहन किया जा रहा है जो कि किसी भी दिन किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

(बस में अवैध रूप से किया जा रहा ड्रमों में तरल पदार्थों का परिवहन)
पूर्व में बसों में महिला यात्रियों से छेड़खानी के बढ़ते मामलों को लेकर हिंदू संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए इंदौर आर.टी.ओ से कार्यवाही की मांग की गई थी,जिसके पश्चात आरटीओ द्वारा कुछ समय तक सख्त कार्यवाही की गई थी।जिन ट्रेवल संचालकों के नामों की सूची इंदौर आरटीओ को दी गई थी,उसमें गजराज ट्रेवल्स का भी नाम है जिसमें कि महिला सुरक्षा के लिए भी कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं,जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की छेड़खानी के मामले सामने आ सकते हैं। अतः गजराज ट्रेवल्स जैसे अन्य बस ट्रेवल्स संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने का कार्य इंदौर आरटीओ एवं पुलिस प्रशासन को प्राथमिकता से किया जाना चाहिए,जिससे कि क्षेत्र में लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा एवं दुर्घटना रहित यात्रा का अधिकार लोगों को मिल सके।

Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel








