बुरहानपुर। शहर में लगातार साइबर अपराध के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें आम आदमी के मेहनत की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है।
साइबर ठगी से लूटे पिटे लोग बड़ी ही आशा भरी निगाहों से साइबर पुलिस का रुख करते हैं,लेकिन कुछ मामलों को छोड़कर अधिकतर मामलों में पीड़ितों को निराशा ही हाथ लगती है।
कई मामलों में पीड़ितों द्वारा अपने स्तर पर प्रयास किए जाते हैं कि किसी भी तरह से इन साइबर अपराधियों को पकड़ा जाए और इसके लिए वे स्वयं भी अपने स्तर पर कोशिशें करते हैं।
इसी तरह का एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें नेपानगर के एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होने पर ठगी से पीड़ित व्यक्ति के परिजन द्वारा अपने स्तर पर प्रयास करते हुए बैंक एवं अन्य स्रोतों से ठगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करते हुए बुरहानपुर साइबर पुलिस को दी,साथ ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक तक भी पहुंचाई गई तो पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा तत्परता से त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल में निर्देशित किया गया। स्थानीय साइबर सेल में मामले की जांच के लिए ललित चौहान नामक पुलिसकर्मी को निर्देशित भी किया गया,परन्तु इनके द्वारा भी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं की गई,जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बुरहानपुर में साइबर पुलिस साइबर अपराध को रोकने के प्रति कितनी गंभीर है।

बुरहानपुर साइबर सेल में पदस्थ पुलिस कर्मी ललित चौहान की कार्यप्रणाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उक्त कर्मी को पुलिस अधीक्षक द्वारा ठगी के मामले में जांच का निर्देश देने के पश्चात भी इनके द्वारा ठगी के संबंध में कोई कार्य नहीं किया गया वहीं जब ठगी से पीड़ित के परिजन द्वारा बुरहानपुर साइबर सेल में कार्यरत ललित चौहान से जांच के संबंध में बात की गई तो सामने आया कि उक्त पुलिसकर्मी द्वारा पुलिस कप्तान के भी आदेश को ताक पर रखकर आदेशों की अवहेलना करते हुए उक्त ठगी के मामले साइबर अपराधी को पकड़ने में उदासीनता बरती जा रही है।
- बुरहानपुर में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध।
- साइबर अपराधियों को पकड़ने में उदासीन बुरहानपुर साइबर स्टॉफ।
- साइबर पुलिस स्टाफ अपराधों की रोकथाम के लिए नहीं है गंभीर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त विषय में बुरहानपुर रेंज आईजी को इस पूरे मामले की जानकारी दी जा रही है एवं इस विषय में ठोस कार्यवाही करने की मांग की जा रही है,जिससे कि ऐसे पुलिसकर्मी जो अपने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतते हैं, उन्हें अपने कर्तव्य का बोध हो और साथ ही साइबर ठगी करने वाले अपराधियों को पकड़कर, लगातार बढ़ती ठगी को रोका जा सके अन्यथा इस तरह की कार्यप्रणाली से अपराधियों के हौंसले बुलंद होते रहेंगे और आम जनमानस अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई पर पानी फिरता देखता रहेगा।

Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel








