विपक्ष ने की उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. अब एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला सुदर्शन रेड्डी के साथ होगा.

विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम का ऐलान किया. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया गया है. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला अब एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा. उपराष्ट्रपति पद का चुनाव दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं.

इंडिया गठबंधन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित न्यायविदों में से एक हैं. उनका कानूनी करियर लंबा रहा है. वे इस दौरान आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में काम कर चुके हैं. उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए लगातार काम किया है.”

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें