भारतीय वायुसेना ने शेयर किया “ऑपरेशन सिंदूर” का अनदेखा वीडियो।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने लिया। 6 और 7 मई की रात में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया।

सबसे खास बात रही कि इन नौ आतंकी शिविरों को नष्ट करने में भारत जवानों को महज कुछ मिनट का वक्त लगा। इस बीच रविवार को भारतीय वायु सेना की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें पाकिस्तान और PoK में आतंकी शिविरों पर हमले की झलक दिखाई गई।

भारतीय वायुसेना ने शेयर किया वीडियो।
रविवार को भारतीय वायु सेना ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो क्लिप में सबसे पहले अखबार में छपी 22 अप्रैल की पहलगाम हमले की खबर को दिखाया गया। जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। क्लिप में इसके बाद पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक को दिखाया गया।

 

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें