म.प्र. में बढ़ते’लव जिहाद’ से लोगों में आक्रोश, हजारों लोग उतरे सड़क पर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश में ‘लव जिहाद’ की बढ़ती घटनाओं को लेकर खाचरोद में हिंदू पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें हजारों हिंदू परिवार शामिल हुए। ऐसी घटनाओं के खिलाफ पूरे शहर में रैली निकाली गई। पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिहादी समर्थक समाज का आर्थिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतरीं। हिंदू समाज द्वारा खाचरोद नगर बंद का आह्वान किया गया।


  • सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिहादी समर्थक समाज का आर्थिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
  • हज़ारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष सहित हिंदू संगठन के लोगों के साथ साधु संत और हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।

उज्जैन जिले के खाचरोद नागदा ओर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश में ‘लव जिहाद’के बढ़ते मामले को देखते हुए गुरुवार को हिंदू पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें हज़ारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष सहित हिंदू संगठन के लोगों के साथ साधु संत और हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान सकल हिंदू समाज के लोगों ने एकत्रित होकर रैली निकाली। रैली उज्जैन गेट से शुक्रवारिया बाजार तक निकाली गई। इस दौरान खाचरोद का पूरा मार्केट बंद रहा। पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिहादी समर्थक समाज का आर्थिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें