भोपाल। मध्य पूर्व एशिया देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि हेतु गए मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
मध्यप्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। प्रदेश के नागरिकों से मेरी अपील है कि किसी भी संकटकालीन स्थिति से बचने के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
दूरभाष नम्बर – 011-26772005
व्हाट्सऐप नम्बर – 9818963273
ई-मेल आई.डी. – mphelpdeskgulf@gmail.com
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel








