भारत पर लगेगा 50% टैरिफ,रूस पर दबाव बनाने अमेरिका का भारत पर टेरिफ बम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। भारत पर लगेगा 50% टैरिफ, अमेरिका ने जारी किया नोटिफिकेशन।
अमेरिका ने भारत से आयातित सामान पर 50% टैरिफ लगाने की योजना का ऐलान किया है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने एक ड्राफ्ट नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी। यह कदम रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच उठाया गया है। बढ़ा हुआ टैरिफ 27 अगस्त 2025 से लागू होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% करने की घोषणा की थी। यह वही टैरिफ है जिसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले कर चुके हैं।

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने एक ड्राफ्ट नोटिस जारी कर इसकी रूपरेखा पेश की। यह कदम तब उठाया जा रहा है, जब रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते की कोशिशें ठप पड़ती नजर आ रही हैं।

नोटिस में साफ कहा गया है कि यह बढ़ा हुआ टैरिफ भारत के उन उत्पादों पर लागू होगा, जो 27 अगस्त, 2025 को सुबह 12:01 बजे (पूर्वी डेलाइट समय) के बाद खपत के लिए आयात किए जाएंगे या गोदाम से निकाले जाएंगे।

अमेरिका का मकसद इस टैरिफ के जरिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाना है, ताकि वह यूक्रेन के खिलाफ चल रही जंग को खत्म करने के लिए बातचीत की मेज पर आएं।

अमेरिका रूस के तेल व्यापार को रोकने की कोशिश में है और भारत पर यह टैरिफ उसी रणनीति का हिस्सा है। लेकिन भारत ने इन तथाकथित सेकेंडरी टैरिफ को अन्यायपूर्ण ठहराया है और अपने हितों की मजबूती से हिफाजत करने का ऐलान किया है।

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें