नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार सुबह सीएम रेखा गुप्ता की जनसुनवाई चल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आया, जोर से चिल्लाया, उन्हें थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करने लगा. यह उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम आवास पर बुधवार सुबह जनसुनवाई चल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आया, जोर से चिल्लाया, उन्हें थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करने लगा. सीएम रेखा गुप्ता के साथ गंभीर रूप से हाथापाई हुई है. यह उनकी सरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है.
इस घटना के बाद सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी सीएम आवास पर पहुंच चुके हैं. दिल्ली पुलिस की टीमें आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही हैं. डीसीपी नॉर्थ जिला समेत कई अधिकारी मौके का मुआयना कर रहे हैं. आरोपी की एंट्री कैसे हुई और वो सीएम रेखा गुप्ता के इतने करीब तक कैसे पहुंचा? स्टाफ से भी ये सारे सवाल पूछे जा रहे है.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की. वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि वह भी सीएम आवास जा रहे हैं. मुख्यमंत्री की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टर बुलाए गए हैं, जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि उन्हें कितनी चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि हमलावर किसी कोर्ट केस का जिक्र कर रहा था. पुलिस हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









