गुरुग्राम स्थित यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने 24 से 30 राउंड फायरिंग की। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है।
घटना के समय घर में एल्विश यादव की मां सुषमा यादव और एक केयर टेकर मौजूद थे। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस को सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









