पटना। बिहार की राजनीति में एक और ऐतिहासिक क्षण जुड़ गया, जब नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय नेता मौजूद रहे।
समारोह में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। मंच पर चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel








