इंदौर। हिंदू त्यौहार में करवा चौथ का विशेष महत्व है जिसमें महिलाएं अपने सुहाग के लिए भूखे प्यासे रहकर व्रत रखती हैं और अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करती हैं। इस तपस्या रूपी व्रत में महिलाओं द्वारा विशेष सावधानी रखते हुए भगवान की आराधना की जाती है, जिसमें पवित्रता आदि का विशेष ध्यान रखा जाता है, परन्तु कुछ लोगों द्वारा इसमें खलल डालने का प्रयत्न लगातार किया जाता है,जिसके कारण असहजता की स्थिति उत्पन्न होती है। महालक्ष्मी नगर, निपानिया क्षेत्र के आसपास स्थित कुछ रहवासियों द्वारा आपत्ति ली जा रही है कि विधर्मी लोग जिनका हिंदू आस्था से कोई सरोकार नहीं होता है,उनके द्वारा इस पवित्र हिंदू त्यौहार में कैसे सहभागिता की जा सकती है।

स्थानीय रहवासियों के अनुसार विगत वर्ष भी कुछ ब्यूटी पार्लर एवं सैलून संचालकों द्वारा हिंदू भावनाओं को आहत करते हुए महज कुछ रुपयों की लालच में विधर्मी मेंहदी कलाकारों के द्वारा हिंदू महिलाओं को मेंहदी लगवाने का कार्य किया गया था, जिस पर तुलसी नगर एवं आसपास के रहवासियों द्वारा सख्त विरोध किया गया था और ऐसे लोगों को सचेत भी किया गया था कि भविष्य में हिंदू त्योहारों पर विधर्मी मानसिकता के लोगों के द्वारा मेंहदी लगाने जैसे कार्य न करवाए जाएं।

इस वर्ष भी कुछ रहवासियों द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर विरोध किया जा रहा है, जहां कुछ लोग गलत मंशा से इस प्रकार का कृत्य कर रहे हैं और जानकारी के अभाव में कुछ लोग ऐसे विधर्मी मानसिकता के लोगों के पास पहुंच भी रहे हैं, जिसको लेकर रहवासियों में खासा आक्रोश है। रहवासियों का कहना है कि अगर दूषित मानसिकता के लोग हिंदू धार्मिक भावना से खिलवाड़ करेंगे तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे कि इन घटनाओं की पुनरावृत्ति को सख्ती से रोका जा सके।
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









