संभल। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। संभल पुलिस ने उनके खिलाफ 20 मामले दर्ज किए हैं, जिसमें उन्होंने अपने बेटे और सहयोगियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की ठगी की। FLC नामक कंपनी के जरिए लोगों को झाँसा दिया गया। इसके बाद कंपनी बंद कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, अब तक 35 से ज्यादा पीड़ित सामने आ चुके हैं।
पुलिस कार्रवाई
संभल पुलिस ने अब तक 20 मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। इनमें से कुछ शिकायतकर्ताओं ने बताया कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस माँगी, तो उन्हें धमकियाँ दी गईं। पुलिस अब इस ठगी को एक सुनियोजित नेटवर्क मान रही है और जाँच कर रही है कि आरोपितों ने किस तरह से पैसे ट्रांसफर किए।
संभल पुलिस के अनुसार, यह पूरा घोटाला परिवार स्तर पर प्लानिंग था। जावेद हबीब की बीवी का नाम कंपनी की फाउंडर के रूप में दर्ज है। अब पुलिस दिल्ली और मुंबई में छापेमारी की तैयारी कर रही है और आरोपित परिवार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है। पुलिस ने उनके बैंक खातों और संपत्तियों की भी जाँच शुरू कर दी है।
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









