मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर छिंदवाड़ा कफ सिरप प्रकरण में सख्त कार्रवाई करते हुए शोभित कोष्टा, उप औषधि नियंत्रक एवं नियंत्रण प्राधिकारी औषधि प्रशासन भोपाल, शरद जैन, औषधि निरीक्षक जबलपुर और गौरव शर्मा, औषधि निरीक्षक छिंदवाड़ा को निलंबित किया गया है। ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्य को किया गया अन्यत्र स्थानांतरित।
नागरिकों के जीवन से जुड़ी किसी भी लापरवाही पर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। हर दोषी पर निष्पक्ष कार्रवाई होने के साथ ही पीड़ित परिवारों को पूरी तरह न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









