टेक्सास में 90 फुट ऊंची भगवान हनुमान प्रतिमा को रिपब्लिकन उम्मीदवार अलेक्जेंडर डंकन ने “झूठा हिंदू भगवान” कहकर विवाद खड़ा कर दिया। हिंदू संगठनों और सोशल मीडिया पर उनके बयान की तीखी आलोचना हुई। यह विवाद धार्मिक स्वतंत्रता, सहिष्णुता और बढ़ते हिंदू-विरोधी रुझानों पर बहस का कारण बना।
उसके बाद अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता और सहिष्णुता पर नई बहस छिड़ गई। डंकन ने बाइबल का हवाला देते हुए मूर्तिपूजा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम एक क्रिश्चियन नेशन हैं, लेकिन उनके बयान को हिंदू संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने भड़काऊ बताया है।हनुमान प्रतिमा को लेकर उठे विवादित बयान
डंकन ने स्टैच्यू ऑफ यूनियन का वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया कि टेक्सास में झूठी प्रतिमा को क्यों अनुमति दी जा रही है। उन्होंने एक्सोडस 20:3-4 का हवाला दिया, जिसमें दूसरे भगवान या मूर्ति पूजा को प्रतिबंधित करने का संदेश है। यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी आलोचना हो रही है।हिंदू संगठनों और नागरिकों की कड़ी प्रतिक्रिया
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने टेक्सास रिपब्लिकन पार्टी को औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। HAF ने कहा कि यह बयान पार्टी के भेदभाव-विरोधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है। यह अमेरिकी संविधान के प्रथम संशोधन की भी अवहेलना करता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने डंकन को धार्मिक स्वतंत्रता का मतलब समझने की नसीहत दी।
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









