इंदौर। सनातन धर्म के सबसे बड़े त्यौहार नवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक,धार्मिक एवं आंतरिक सुरक्षा को लेकर विश्व हिंदू परिषद् ,बजरंग दल द्वारा पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन द्वारा पुलिस विभाग से आंतरिक सुरक्षा हेतु कुछ मांगें की गई हैं।
ज्ञापन में मांग की गई है कि जिस गरबा पांडाल में मुस्लिम या गैर हिन्दू युवक मिलते हैं,उस गरबा संचालक पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी एवं उस गरबा संचालक की अनुमति तुरंत निरस्त की जावे और भविष्य में परमिशन नहीं दी जाये।

भगवान की आराधना वाले एवं धार्मिक पारंपरिक मां की आराधना वाले भजन पर ही गरबा होवे। ज्ञापन में 20 सूत्रीय मांग रखी गई हैं,इसके माध्यम से इंदौर में कोई भी विधर्मी गरबा पांडालों में यदि पाया जाता है,तो बजरंग दल उनका स्वागत बहुत अच्छे ढंग से करेगा। इंदौर विभाग मंत्री यज्ञेश राठी,इंदौर विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर इंदौर विभाग सहसंयोजक अविनाश कौशल द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









