इंदौर। मेघालय पुलिस की SIT ने राजा रघुवंशी हत्या मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य के खिलाफ 790 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। पुलिस ने हत्या, साजिश और सबूत मिटाने के आरोप लगाए हैं। यह मामला हनीमून के दौरान हुई सनसनीखेज वारदात से जुड़ा है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया।
मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी हत्या मामले में बड़ा कदम उठाते हुए 790 पन्नों का आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया है। इस चार्जशीट में पीड़ित की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य- आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार, 23 मई को हनीमून के दौरान सोनम ने अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। सोनम और राज पहले से प्रेम संबंध में थे। राज उनके परिवार के फर्नीचर व्यवसाय में अकाउंटेंट था जबकि सोनम कारोबार संभालती थी। शादी के बावजूद सोनम का रिश्ता राज से जारी रहा और इसी के चलते हत्या की योजना बनी।
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









