नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि लगता है हमने भारत को खो दिया है। ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा हुआ है और भारत, रूस और चीन एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे और सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो।’
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









