हैदराबाद। सादा सलवार-सूट पहनकर आधी रात सड़क पर खड़ी महिला को मनचलों ने आम लड़की समझ लिया, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वो हैदराबाद की IPS कमिश्नर बी सुमति हैं. महिलाओं की सुरक्षा का सच जानने के लिए उन्होंने रात 12 बजे से 3 बजे तक अंडरकवर ऑपरेशन चलाया. इस दौरान 40 से ज्यादा लोगों ने उनसे अभद्र बातें कीं और गलत इशारे किए.
पूरे इलाके में पहले से पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात थे. जैसे ही मनचलों ने हरकत की, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. बाद में सभी को थाने ले जाकर काउंसलिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी गई. यह ऑपरेशन महिलाओं की सुरक्षा और रात में सड़कों पर होने वाली छेड़छाड़ की हकीकत दिखाने के लिए किया गया था.
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









