रूस ने भारत को दिया महत्वपूर्ण सामरिक प्रस्ताव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और रूस की दोस्ती एक बार फिर नए मुकाम पर पहुँच सकती है। रूस ने भारत को ऐसा ऑफ़र दिया है, जो न सिर्फ़ भारत की वायुसेना को नई ताक़त देगा बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को भी मज़बूती देगा। 

रूस ने प्रस्ताव रखा है कि भारत Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट्स खरीदे और साथ ही इनके संयुक्त उत्पादन और निर्यात में भी भागीदार बने। यानी भारत सिर्फ़ खरीदार ही नहीं रहेगा, बल्कि निर्माता और विक्रेता भी बन सकता है।

अगर यह डील होती है तो भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिनके पास इतनी एडवांस टेक्नोलॉजी होगी। यह कदम भारत की सामरिक शक्ति को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा और वैश्विक रक्षा बाज़ार में भारत की पहचान और मजबूत करेगा।

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें