दहेज के लालच में पत्नी को जलाकर मारने वाला आरोपी पति विपिन भाटी पुलिस मुठभेड़ में घायल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रेटर नोएडा: निक्की हत्याकांड मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब आरोपी विपिन भाटी का बयान सामने आया है. पुलिस पूछताछ के दौरान उसने कई बार विरोधाभासी बातें कहीं, जिससे मामला और ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है. कभी वह अपने किए से साफ इनकार करता है तो कभी पछतावे की बात स्वीकार करता है. विपिन भाटी ने पूछताछ के दौरान साफ-साफ कहा कि पति-पत्नी में लड़ाई होना आम बात है. उसके जाने का पक्षतावा है.

गौरतलब है, अपनी पत्नी निक्की को दहेज की लालच में जलाकर मारने के आरोपी पति विपिन भाटी की नोएडा पुलिस से मुठभेड़ हो गई. यह घटना ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास हुई. जानकारी के मुताबिक, विपिन पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गोली चलाई, जिससे विपिन के पैर में गोली लगी और उसे दोबारा हिरासत में ले लिया गया.

 

जब इलाज के दौरान विपिन भाटी से निक्की के बारे में पूछा तो उसने ठंडे स्वर में कहा- “मेरी बीवी चली गई.” यह बयान उसके अपराध को स्वीकारने से बचने और जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने जैसा प्रतीत हो रहा था. आरोपी से बार-बार एक ही सवाल पूछा गया- “क्या तुम्हें अपने किए पर पछतावा है?” इस सवाल पर विपिन ने कहा कि हां मुझे पछतावा है. फिर बाद में बोला कि नहीं, वह अपने आप मरी है, मैंने नहीं मारा है।

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें