नई दिल्ली।भारतीय विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 और 19 अगस्त को भारत का दौरा करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर अहम वार्ता होगी।
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल और वांग यी की मुलाकात तय है, जिसमें भारत-चीन बॉर्डर से जुड़े मसलों पर बातचीत होगी. इसके अलावा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वांग यी के बीच भी द्विपक्षीय वार्ता होगी।
इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से सीमा पर तनाव के बीच यह उच्चस्तरीय वार्ता दोनों देशों के संबंधों में नए समीकरण ला सकती है.
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









