एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान-S-400 ने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट मार गिराए।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरू। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान पर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने इन पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया, जिसमें AEW&C/ELINT विमान को 300 किलोमीटर की दूरी से निशाना बनाया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना के एयर डिफेंस सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम ने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट और एक अवाक्स विमान को मार गिराया.

एयर चीफ मार्शल सिंह ने पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के सबूत भी पेश किए. उन्होंने बताया कि सारे लक्ष्य पहले से तय किए गए थे. इमारतों की पहचान कर उन्हें सटीक रूप से निशाना बनाया गया. हमले से पहले और बाद की उपग्रह तस्वीरों के आधार पर नुकसान का आकलन किया गया. उन्होंने कहा कि इस मिशन में इंटर-सर्विस कोऑर्डिनेशन और अत्याधुनिक हथियार प्रणाली के कारण ऑपरेशन सफल रहा और दुश्मन को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें