सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा के दौरान हुई महिलाओं की मौत पर मानव अधिकार आयोग ने गंभीरता से स्वतः संज्ञान लिया है।
आयोग ने सीहोर एसपी और कलेक्टर (DM) को नोटिस जारी कर मृतकों की संख्या, कारण और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देने को कहा है।
जवाब देने के लिए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Hindustan News 9
Author Vijay Patel









