भारत के खिलाफ ट्रंप का टैरिफ आतंक, 50 फीसदी टेरिफ का धमाका।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी एक्सट्रा टैरिफ लगाने की घोषणा की है. ट्रंप की तरफ से कहा गया कि भारत रूस से लगातार तेल खरीद रहा है, जिस वजह से ये निर्णय लिया गया. ट्रंप का यह कार्यकारी आदेश 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त 2025 से लागू होगा. इसके साथ ही अमेरिका ने अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. प्रारंभिक शुल्क 7 अगस्त से प्रभावी होगा जबकि अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा.

                डोनाल्ड ट्रंप की ओर से साइन किए गए आदेश के अनुसार जो सामान 27 अगस्त 2025 से पहले रवाना हो चुकी है और 17 सितंबर 2025 से पहले यूएस पहुंचेगी उसे टैरिफ की छूट रहेगी. ट्रंप के आदेश में साफ-साफ कहा गया है कि ये टैरिफ अन्य सभी शुल्कों और टैक्स के अतिरिक्त होगा. हालांकि इसमें कुछ खास मामलों में छूट भी दिए जाने की बात कही गई है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कोई देश सीधे तौर पर रूस से तेल खरीदता है तो उस पर भी ऐसी कार्रवाई की जा सकती है.

Hindustan News 9
Author: Hindustan News 9

Author Vijay Patel

Contact Us:- 85169 18400

और पढ़ें